Get Solution By Prashna Kundli
Ask Your Question
चन्द्र ग्रह से होती कौन-सी बीमारी, जानिए

चन्द्रमा माता का सूचक और मन का कारक है। कुंडली में चन्द्र के अशुभ होने पर मन और माता पर प्रभाव पड़ता है।यहां जानिए संक्षिप्त जानकारी।
कैसे होता चन्द्र खराब?
- घर का वायव्य कोण दूषित होने पर भी चन्द्र खराब हो जाता है।
- घर में जल का स्थान-दिशा यदि दूषित है तो भी चन्द्र मंदा फल देता है।
- पूर्वजों का अपमान करने और श्राद्ध कर्म नहीं करने से भी चन्द्र दूषित हो जाता है।
- माता का अपमान करने या उससे विवाद करने पर चन्द्र अशुभ प्रभाव देने लगता है।
- शरीर में जल यदि दूषित हो गया है तो भी चन्द्र का अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है।
- गृह कलह करने और पारिवारिक सदस्य को धोखा देने से भी चन्द्र मंदा फल देता है।
- राहु, केतु या शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि चन्द्र पर पड़ने से चन्द्र खराब फल देने लगता है।
कैसे जानें कि चन्द्र खराब है...
- दूध देने वाला जानवर मर जाए।
- यदि घोड़ा पाल रखा हो तो उसकी मृत्यु भी तय है, किंतु आमतौर पर अब लोगों के यहां ये जानवर नहीं होते।
- माता का बीमार होना या घर के जलस्रोतों का सूख जाना भी चन्द्र के अशुभ होने की निशानी है।
- महसूस करने की क्षमता क्षीण हो जाती है।
- राहु, केतु या शनि के साथ होने से तथा उनकी दृष्टि चन्द्र पर पड़ने से चन्द्र अशुभ हो जाता है।
- मानसिक रोगों का कारण भी चन्द्र को माना गया है।
