Get Solution By Prashna Kundli
Ask Your Question
क्या होता है कालसर्प दोष? जानें इसके लक्षण एवं निवारण के उपाय

किसी भी व्यक्ति की कुंडली में जातक की कुंडली में कालसर्पदोष राहु और केतु के कारण ही लगता है। जब किसी की जन्म कुंडली में राहु और केतु के मध्य सभी ग्रह आ जाते हैं तो कालसर्प योग का बनता है।
कालसर्पदोष के कारण व्यक्ति को गुप्त शत्रुओं से भय रहता है।
घर में कलह का वातावरण बना रहता है।l
परिश्रम करने के बाद भी हर कार्य में बाधा आती है और व्यक्ति को सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है।
जीवन की समस्याओं के कारण व्यक्ति तनावग्रस्त रहने लगता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 प्रकार के कालसर्प योग बनते हैं।
कालसर्प दोष निवारण उपाय -
- कालसर्प दोष का सर्वोत्तम उपाय श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराना है। जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है, उसे श्रावण में रुद्राभिषेक अवश्य कराना चाहिए।
- शिवलिंग पर मिश्री एवं दूध अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करना श्रेष्ठ रहता है।
- अपने घर के पूजा स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण की मोर पंख वाली मूर्ति का प्रतिदिन पूजा करें।
- बहते हुए जल में चांदी से बने नाग और नागिन के जोड़े को विधि प्रकार प्रवाहित कर दें। 0l>
